दमोह उपचुनावः कांग्रेस के अजय टंडन 17089 वोट से जीते, राहुल सिंह ने हार का ठीकरा जयंत मलैया पर फोड़ा


दमोह में कांग्रेस बरकरार, चार दशकों के बाद आई ऐसी जीत, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल और राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया ने तो मतगणना पूरी होने से पहले ही अजय टंडन को उनकी जीत की बधाई दे दी। 


abdul wasim ansari abdul wasim ansari
बड़ी बात Updated On :

दमोह। उपचुनाव में कांग्रेस के अजय टंडन को जीत हांसिल हुई है। उन्होंने भाजपा के राहुल सिंह लोधी को 17089 वोटों से हराया। टंडन की जीत पर उन्हें दमोह भाजपा सहित सभी नेताओं आदि कई नेताओं ने शुभकामनाएं दी हैं।

 

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल और राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया ने तो मतगणना पूरी होने से पहले ही अजय टंडन को उनकी जीत की बधाई दे दी।  मतगणना शुरु होने के साथ ही अजय टंडन की बढ़त जारी रही। इसके बाद भाजपा केवल एक राउंड में ही बढ़त हांसिल कर सकी।

भाजपा के प्रत्याशी राहुल सिंह ने अपनी हार के लिए पूर्व मंत्री जयंत मलैया को ज़िम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि मलैया अपना वार्ड भी नहीं जिता पाए। हालांकि खुद राहुल सिंह शुरुआत में ही अपने गांव का अपना बूथ भी कांग्रेस से सौ से ज्यादा वोटों से हार चुके थे।

सुनिए क्या कहा राहुल सिंह लोधी ने…

 

मतगणना शुरु होने से पांचवें राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन 655 वोटों से पिछड़ गए। हालांकि फिर भी उनके पास 2041 वोटों से आगे चल रहे थे।

इसके बाद दसवें राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन ने कुल 10094 वोट से बढ़त बना ली। अब तक कांग्रेस को 32045 और भाजपा को 21,951 वोट मिले।

शाम पांच बजे तक तेरहवें राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन ने 14,011 वोटों से बढ़त बना ली। अब तक कांग्रेस को कुल 41,081 और भाजपा को 27070 मत मिल चुके थे।

शाम सात बजे 19वें राउंड तक भाजपा को कुछ बढ़त मिली और अब तक चला आ रहा वोट का अंतर कुछ कम होने लगा। अब तक कांग्रेस के अजय टंडन 15,717 वोट से आगे थे। इसी दौरान केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने कांग्रेस प्रत्याशी को ट्वीट कर अग्रिम बधाई दे दी।

रात सवा नौ बजे तक 24वां राउंड पूरा हो रहा था और भाजपाई हार मान चुके थे। कांग्रेस  प्रत्याशी अजय टंडन को अब राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बधाई दी। 24वें राउंड में अजय टंडर 14,537 वोटों से आगे चल रहे थे।

इसके बाद आख़िरी राउंड 26वां राउंड औपचौरिकता ही रह गया था। अजय टंडन को 17089 वोट से विजयी घोषित कर दिया गया। इसके बाद टंडन और कांग्रेस के लिए बधाईयों का सिलसिला शुरु हो गया।

 



Related