नरसिंहपुर। नशामुक्त भारत अभियान के तहत राष्ट्रीय स्तर पर जिले का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा है और इसे राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है। अभियान के तहत कलेक्टर वेदप्रकाश के बेहतर कार्यों की सराहना की गई है और उन्हें बेस्ट इनोवेटर के रूप में प्रशंसा मिली है।

नशामुक्त भारत अभियान जिले के 36 गांवों में चलाया जा रहा है। इसके लिए जनजागरूकता के कई बेहतर कार्य पिछले दिनों हुए हैं। कलेक्टर वेदप्रकाश के मार्गदर्शन में हुए इन कामों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। इसी वजह से जिले को राष्ट्रीय स्तर पर बेस्ट परफार्मिग डिस्ट्रिक्ट का स्थान मिला।














