![](https://www.deshgaon.com/wp-content/uploads/2024/06/937b64ee-fbae-4483-8b75-0e4f351f6822-810x456.jpg)
स्वच्छता सर्वेक्षण कार्यक्रम की शुरूआत होने जा रहा है। इसके लिए शासन ने कार्यक्रम जारी कर दिया है। धार नगर की बेपटरी सफाई व्यवस्था को सुधारने के लिए कवायद शुरू कर दी गई है। तमाम प्रयासों के बावजूद भी सफाईकर्मियों और दरोगाओं की लापरवाही देखने को मिल रही है।
सर्वेक्षण के पहले व्यवस्था में कसावट लाने के प्रयास किए जा रहे है। इसके बावजूद व्यवस्था सुधार नहीं रही है। वही दिन रात एक करके सीएमओ डावर व अध्यक्ष नेहा महेश बोड़ाने शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर दौरे कर रहे हैं तो दूसरी ओर लापरवाह बने कर्मचारियों पर कार्रवाई भी की जा रही है।
300 से ज्यादा कर्मचारी काम करते है: शहर में सफाई व्यवस्था के लिए साढ़े 300 कर्मचारी काम करते हैं। इसके साथ ही कचरा गाडियों का भी संचालन होता है। लेकिन इसके बाद भी व्यवस्था गड़बड़ाई हुई है। सफाईकर्मी सुबह ड्यूटी के दौरान ही गायब रहते हैं। इस कारण व्यवस्था में सुधार नहीं होता। इसे सुधारने के लिए बीते कुछ दिनों से लगातार नगर पालिका अध्यक्ष नेहा महेश बोड़ाने और सीएमओ विकास डावर आकस्मिक दौरा कर रहे हैं। इसके बाद भी कई स्तर पर लापरवाही देखने को मिली है। मंगलवार को भी नपाध्यक्ष बोड़ाना ने वार्ड 24 और 9 में निरीक्षण किया था। इसमें भी कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई है। लोगों ने सफाई को लेकर नाराज दिखे। ऐसे में नपाध्यक्ष बोड़ाने ने दरोगा को मौके पर बुलाकर फटकार लगाई और साथ ही व्यवस्था सुधारने के लिए हिदायत दी।
एक की सेवा समाप्त, दस को नोटिसः बीते तीन-चार दिनों से लगातार वार्डों में नपाध्यक्ष बोड़ाने और सीएमओ डावर आकस्मिक निरीक्षण कर रहे हैं। ऐसे में बड़े पैमाने पर लापरवाही सामने आई है। इस कारण अब तक दस दरोगा और कर्मचारियों को शोकॉज नोटिस भी जारी हो चुके हैं। एक कर्मचारी पर सेवा समाप्ति की भी कार्रवाई हुई है। इसके बाद भी सफाईकर्मी गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं।
निरीक्षण के दौरान रखी मांगेः शहर के वार्ड 24 में निरीक्षण के दौरान नपाध्यक्ष बोडऩे ने लोगों से भी चर्चा की। इस दौरान रहवासियों ने कच्ची नाली होने के कारण इसे पक्का निर्माण करवाने की मांग की। इसके साथ ही क्षेत्र में 200 फीट की पेयजल लाइन भी बिछाने की मांग रखी है। इस पर नपाध्यक्ष बोड़ाने ने संबंधितों अधिकारियों को प्राक्कलन बनाकर काम करवाने के लिए कहा है।