दमोह उपचुनावः पूर्व मंत्री जयंत मलैया के वार्ड से भी जीत गई कांग्रेस, सुनिये क्या कह रहे हैं अजय टंडन

abdul wasim ansari abdul wasim ansari
राजनीति Updated On :
ajay-tandon

दमोह। करीब तीन दशकों के बाद अब कांग्रेस एक बार फिर दमोह में पूरी मज़बूती से चुनाव जीतती हुई नज़र आ रही है। इस बार ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादातर जगहों पर कांग्रेस ने अच्छे वोट हांसिल किये हैं वहीं शहरी इलाकों में भी कांग्रेस ने इस बार अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। इनमें वे वार्ड भी शामिल हैं जिनमें कभी भाजपा का वर्चस्व भी रहा है। दिलचस्प बात ये है कि इस बार कांग्रेस को उस वार्ड में भी जीत मिली है जहां से पूर्व मंत्री जयंत मलैया आते हैं। मागंज वार्ड नंबर चार से भी इस बार कांग्रेस को जीत मिली है। वहीं राहुल सिंह लोधी अपने ही बूथ से हार गए हैं। यहां अजय टंडन को उनसे ज्यदा वोट हांसिल हुए हैं।



Related