Subscribe

FacebookTwitter You Tube
Desh Gaon

Desh Gaon

Deshgaon

Desh Gaon
Subscribe
FacebookTwitter You Tube
  • अपनी बात
    • अतिथि विचार
    • साक्षात्कार
    • स्तम्भ
  • उनकी बात
  • घर की बात
    • भोपाल
    • इन्दौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • बड़ी बात
  • सबकी बात
    • पढ़ाई-लिखाई
    • रोटी-कपड़ा
    • दुकान
    • दवा-दारू
    • हवा-पानी
    • मकान
  • अतिथि विचार
  • About Us
  • हमसे जुड़ें
  • अपनी बात
  • उनकी बात
  • घर की बात
  • बड़ी बात
  • सबकी बात
  • हमसे जुड़ें
  • About Us
  1. Home
  2. »
  3. घर की बात
  4. »
  5. भोपाल
  6. »
  7. प्रभाव और लोकप्रियता का व्यवस्थाओं पर इस्तेमाल! कथा व्यास अनिरुद्धाचार्य उर्फ अनिल तिवारी बने सेंट्रल जेल के अधीक्षक

प्रभाव और लोकप्रियता का व्यवस्थाओं पर इस्तेमाल! कथा व्यास अनिरुद्धाचार्य उर्फ अनिल तिवारी बने सेंट्रल जेल के अधीक्षक


जेल अधीक्षक अनिरुद्धार्य को अपना गुरु मानते हैं इसीलिए कुर्सी पर बैठा लिया।


DeshGaon
भोपाल Updated On : Wed 12th April 2023, 01:00 PM
भोपाल में जेल अधीक्षक की कुर्सी पर बैठे कथा व्यास अनिरुद्धाचार्य


भोपाल।  प्रदेश के मंत्रियों और सत्ता पक्ष के नेताओं के साथ अक्सर नज़र आने वाले कथा व्यास अनिल कुमार तिवारी उर्फ़ अनुरुद्धाचार्य अब सरकारी कार्यालय के अधिकारियों की कुर्सी पर भी बैठे नज़र आने लगे हैं। उनकी एक ऐसी ही तस्वीर वायरल हो रही है जहां वे भोपाल की सेंट्रल जेल के अधीक्षक की कुर्सी पर बैठे हुए हैं। वे यहां पिछले दिनों कैदियों को कथा सुनाने गए हुए थे। जहां उन्होंने यह तस्वीर खिंचवाई जो बाद में सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी गई। जेल प्रमुख की कुर्सी पर बैठने के लिए न तो उन्हें जेलर ने रोका और न ही इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर डाले जाने पर किसी तरह की सफाई आई। ऐसे में समझा जा सकता है कि धर्म के नाम पर किस तरह नेताओं और अधिकारियों से संबंध बनाकर व्यवस्था का मज़ाक बनाया जा रहा है।

बुधवार सुबह से ही कथा व्यास अनिरुद्धाचार्य चर्चाओं में हैं। मथुरा में उनसे एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगने और न देने पर उन्हें बम से उड़ाने की धमकी देने वाला एक युवक गिरफ्तार कर लिया गया गया है। आरोपी की पहचान वल्लभगढ़, हरियाणा निवासी सुरेश कुमार के तौर पर हुई है। जो अपने बच्चों के इलाज में कर्ज़दार हो गया था और जिसने अपनी गरीबी दूर करने के लिए अनुरुद्धाचार्य से फिरौती मांगी और न देने पर बम से उड़ाने की धमकी दी। युवक ने अपने नाम का फायदा उठाया और अनिरुद्धाचार्य के आश्रम में रहा।

वहीं अनुरुद्धाचार्य को भी अपनी बढ़ती लोकप्रियता और संबंधों का लाभ मिला। उन्होंने भी अपने संबंधों का फायदा उठाया और अधीक्षक की कुर्सी पर बैठ गए। जेल  के नाम से लोगों के मन में डर भर जाता है वहां संबंधों के ही बल पर अनिरुद्धाचार्य बिना किसी अधिकार के उस कुर्सी पर जाकर बैठ गए जहां से जेल की व्यवस्थाएं संचालित होती हैं। ऐसे में कहना गलत नहीं होगा कि अनिरुद्धाचार्य या उनके जैसे दूसरे लोग जो अधिकारी से इतने करीबी संबंध या उस पर प्रभाव रखते हैं किस तरह व्यवस्थाओं को प्रभावित कर सकते हैं।

इस जेल के अधीक्षक राकेश भांगरे हैं जो अनिरुद्धाचार्य को अपना गुरु मानते हैं। उन्होंने अपने जेल में बंद कैदियों के लिए कथा सुनाने के लिए अनिरुद्धाचार्य को न्यौता दिया और  आठ अप्रैल को यही करने के लिए उनके गुरु जेल पहुंचे थे। कैदियों को कथा सुनाने के बाद जेलर साहब ने अपने गुरु से अपनी कुर्सी पर बैठने का आग्रह किया। जिस पर अनिरुद्धाचार्य उस कुर्सी पर भी बैठ गए और अपनी लोकप्रियता और प्रभाव को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए उन्होंने या उनके चाहने वालों ने उस कुर्सी पर बैठकर ली गईं तस्वीरें वायरल भी कर दीं।

 

 


  • Aniruddhacharya
  • mp news
  • अनिरुद्धाचार्य को धमकी
  • कथा व्यास अनिरुद्धाचार्य
  • भोपाल जेल

Post navigation

Previous: PM मोदी ने राजस्थान को दी बड़ी सौगात, वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी
Next: गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के राजनीतिक भविष्य पर फैसला टला, 19 अप्रैल को अगली सुनवाई

Related


  • प्रदेश के 20 हजार से अधिक निजी स्कूलों में 1 लाख 6 हजार 51 बच्चों को मुफ्त दाखिला

  • भोपाल में मतदाता सूची पर नया विवाद: एक ही घर में 30-40 वोटर, दिग्विजय सिंह ने चुनाव आयोग को दिए दस्तावेज

  • मुरैना मंदिर हादसा: छत गिरने से 3 बच्चियों की मौत, कई घायल

  • देवास में हाउल समूह के परिसर में देर रात आगजनी, लाखों का नुकसान; पहले हो चुकी थी बुलडोज़र कार्रवाई और गिरफ्तारी

  • umang singhar

    MP: वोटर लिस्ट से 50 लाख नाम काटने की साजिश? कांग्रेस ने SIR पर उठाए सवाल

  • सीधी में लेडी कॉन्स्टेबल की हत्या: घरेलू कलह ने ली जान

  • 7 साल में लोकायुक्त को 35 हजार शिकायतें, सिर्फ 10% में जांच शुरू

  • कांग्रेस का संगठन सृजन… जिलाध्यक्ष की दौड़ में दो नेताओं के गुटों ने एक-दूसरे को जमकर पीटा





ताज़ा खबरें

  • Wednesday 05th August 2026

    META ने चाइल्ड सेक्सुअल एब्यूज कंटेंट और डीपफेक पर मांगी माफी, सरकार के साथ बैठक में हुआ कबूलनामा

  • Wednesday 05th August 2026

    दतिया उपचुनाव में करारी हार पर बोले नरोत्तम मिश्रा: “राजनीति में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं”

  • Wednesday 05th August 2026

    मीनाक्षी नटराजन नामांकन मामले में हाईकोर्ट सख्त: MP के तीनों राज्यसभा सांसदों को नोटिस

  • Wednesday 05th August 2026

    इंदौर-दाहोद रेल परियोजना ने पकड़ी रफ़्तार: 2957 मीटर लंबी सुरंग की लाइनिंग 100% पूरी

  • Wednesday 05th August 2026

    धार के सरकारी दफ्तरों में शिकायत पेटी सिर्फ़ औपचारिकता: कहीं गायब, कहीं वर्षों से ताला नहीं खुला

अपनी बात

  • ‘काशी’ समावेशिता, करुणा और समता का समर्थन करती है

  • हवा में घुला खतरा: स्वास्थ्य आपातकाल की ओर बढ़ता देश

  • ऊर्जा ठिकानों पर हमले: दुनिया को मंदी की ओर धकेलता युद्ध

  • समृद्ध जल संसाधनों के बीच प्यासा आदिवासी समाज

  • भारत में बढ़ता चरम मौसम: जानलेवा घटनाओं का संकट

घर की बात

  • इंदौर-दाहोद रेल परियोजना ने पकड़ी रफ़्तार: 2957 मीटर लंबी सुरंग की लाइनिंग 100% पूरी

  • धार के सरकारी दफ्तरों में शिकायत पेटी सिर्फ़ औपचारिकता: कहीं गायब, कहीं वर्षों से ताला नहीं खुला

  • किसानों को बड़ी राहत: अब ई-टोकन के बिना भी मिलेगा खाद, आधार-खसरा दिखाकर सीधे वितरण शुरू

  • नदी में दूषित जल छोड़ने का मामला: नर्मदा शुगर मिल के 6 निदेशक और महाप्रबंधक दोषी, प्रत्येक पर ₹25 हजार का जुर्माना

  • जर्जर स्कूल भवन के विरोध में सरपंच करेंगी उपवास, चार साल से नए भवन की मांग

इंदौर न्यूज़

  • IIT इंदौर की दीवार के पास बसा गांव, जहां कई बच्चों ने कभी स्कूल नहीं देखा

  • सकोरा अभियान : बढ़ती गर्मी के बीच महू में पक्षियों को राहत

  • इंदौर के डॉ अनुपम श्रीवास्तव दिल्ली में होंगे सम्मानित, “डॉ. हैनिमैन अवॉर्ड्स ऑफ एक्सीलेंस” के लिए चयनित

  • नरवाई जलाना: जुर्माना, नुकसान और किसानों की मजबूरी का पूरा सच

  • विश्व चूहा दिवस 2026: चूहों से फैलते रोग और लाखों टन अनाज की बर्बादी, जानिए बचाव के उपाय

देशगाँव क्या है?

जैसा कि नाम से ज़ाहिर है, देशगांव भारत के गांव-कस्‍बों का हाल बताने वाला एक मंच है। चूंकि जीवित होने की पहली शर्त है शरीर में दिल का ठीक से काम करना, इसलिए देश के दिल का हाल जानना भी सबसे पहले ज़रूरी है। भारत का दिल है मध्‍य प्रदेश। दिल ठीक, तो बाकी अंग भी ठीक काम करेंगे। इसलिए देशगांव देश के दिल से यानी सीधे मध्‍य प्रदेश से लेकर आता है ख़बर।

  • अपनी बात
  • उनकी बात
  • घर की बात
  • बड़ी बात
  • सबकी बात
  • देशगाँव
  • हमसे जुड़ें
  • Follow News
Copyright © 2023-24 Deshgaon Media Foundation All Rights Reserved
FacebookTwitter You Tube