शूटर दादी चंद्रो तोमर और न्यूज एंकर रोहित सरदाना का निधन, दोनों ही थे कोरोना पॉजिटिव

आजतक न्यूज चैनल के सीनियर एंकर रोहित सरदाना (42 साल) का शुक्रवार को अलसुबह आए हार्ट अटैक के कारण नोएडा के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वहीं शूटर दादी के नाम से मशहूर निशानेबाज चंद्रो तोमर (89 साल) का भी कोरोना संक्रमण के कारण शुक्रवार को मेरठ के मेडिकल कॉलेज में निधन हो गया।

rohit-sardana-shooter-dadi

नई दिल्ली। आजतक न्यूज चैनल के सीनियर एंकर रोहित सरदाना (42 साल) का शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव होने के बाद अलसुबह आए हार्ट अटैक के कारण नोएडा के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।

साथ ही शूटर दादी के नाम से मशहूर निशानेबाज चंद्रो तोमर (89 साल) का भी कोरोना संक्रमण के कारण शुक्रवार को मेरठ के मेडिकल कॉलेज में निधन हो गया। चंद्रो उत्‍तर प्रदेश के बागपत में रहती थीं।

न्यूज एंकर रोहित सरदाना के निधन की खबर सामने आने पर हर कोई स्तब्ध रह गया। रोहित एक हफ्ते पहले कोरोना संक्रमित पाए गए थे, जिसके बाद से उनका इलाज चल रहा था।

उनकी साथी एंकर चित्रा त्रिपाठी ने बताया कि दो दिन पहले ही रोहित ने बताया था कि वह रिकवर हो रहे हैं। जल्द ही वापस ऑफिस जॉइन करेंगे, लेकिन अचानक इस खबर ने सबको झकझोर दिया।

रोहित हमेशा लोगों की मदद करते रहे। आखिरी ट्वीट रोहित ने गुरुवार की रात 8 बजे की है, जिसमें भी उन्होंने कानपुर की एक कोरोना मरीज के लिए मदद मांगी थी।

पत्रकार व एंकर रोहित सरदाना व शूटर दादी चंद्रो तोमर के निधन पर मीडिया जगत के साथ-साथ राजनीतिक, उद्योग, खेल और एंटरटेनमेंट जगत में भी शोक की लहर दौड़ पड़ी।

First Published on: April 30, 2021 10:26 PM