Assembly Election 2023: एग्ज़िट पोल के मुताबिक MP में आसान नहीं है कांग्रेस की सरकार


कई एग्जिट पोल में भाजपा की सरकार का दावा


DeshGaon
बड़ी बात Updated On :

मतगणना तीन दिसंबर को होनी है और इससे पहले गुरूवार शाम से एग्ज़िट पोल आना शुरू हो चुके हैं। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए हैं। इनमें से राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी और तेलंगाना तथा छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार तय मानी जा रही है। वहीं मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने की उम्मीदें ज्यादा हैं। मप्र की बात करें तो यहां मुकाबला किसी के लिए भी आसान नहीं है। प्रदेश में किसी भी सर्वे में भाजपा बहुत पीछे नजर नहीं आ रही है और कुछ एग्जिट पोल में भाजपा की सरकार भी बनते नजर आ रही है।

 

इंडिया टूडे- एक्सिस माय इंडिया का एग्जिट पोल

  • भाजपा को 106-116 सीटें
  • कांग्रेस को 111-121 सीटें
  • अन्य को 0-6 सीटें

टीवी 9 भारतवर्ष-पोलस्ट्रैट का एग्जिट पोल

  • भाजपा को 106-116 सीटें
  • कांग्रेस को 111-121 सीटें

रिपब्लिक मैट्रिज

  • भाजपा को 118-130
  • कांग्रेस को 97-107
  • अन्य 02

इंडिया टीवी-सीएनएक्स 

  • भाजपा को 140-159 सीटें
  • कांग्रेस को 70-89
  • अन्य 14-18 सीटें

न्यूज 24-चाणक्य   

  • भाजपा को 151 सीटें
  • कांग्रेस को 74 सीटें

टाइम्स नाउ-ETG

  • भाजपा को 105-117 सीटें
  • कांग्रेस को 109-125 सीटें
  • अन्य को 1-5

Related





Exit mobile version