कॉलगर्ल से भाजपा के पूर्व मंत्री की पिटाई वाली अख़बार की ख़बर साझा करने पर एमपी कांग्रेस वर्कर पर FIR


गोवा में एक नेता की कॉल गर्ल के साथ होने और नेता जी की पिटाई की खबर कई दिनों से चल रही थी।


DeshGaon
राजनीति Updated On :

भोपाल। अख़बार में प्रकाशित हुई एक खबर को ट्वीट करना कांग्रेस के एक कार्यकर्ता को भारी पड़ गया है। यह कार्यकर्ता कांग्रेस के ट्विटर प्लेटफार्म को हैंडल करता है। पुलिस में इसके खिलाफ भारतीय जनता पार्टी की ओर से शिकायत की गई थी और कहा गया कि कांग्रेस की इस पोस्ट से भाजपा की छवि खराब हुई है। एक रोज़ पहले ही कांग्रेस ने अपने ट्विटर पर अखबार की इस खबर को पोस्ट किया था और खबर का शीर्षक था- अय्याशी के बाद पैसे नहीं देने पर कॉलगर्ल ने भाजपा नेता को सैंडल से पीटा।

इस मामले में शिकायत दर्ज होने के बाद क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर अनूप कुमार उइके ने मीडिया को बताया कि भाजपा के जिला भोपाल मीडिया प्रभारी राजेंद्र गुप्ता ने शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि 10 मार्च को उन्हें कार्यकर्ताओं के जरिए जानकारी लगी कि MP कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से एक भाजपा नेता को लेकर भ्रामक ट्वीट किया गया है। मैंने खुद चेक किया तो देखा कि एक अखबार की कटिंग के साथ पोस्ट किया गया है।

इस पोस्ट को कई लोगों ने देखा और तमाम लोगों ने रीट्वीट भी किया। भाजपा के कार्यकर्ताओं में काफी रोष है। भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच वैमनस्यता उत्पन्न हो गई है। क्राइम ब्रांच ने जांच के बाद केस दर्ज किया है।

 इसके बाद कांग्रेस ने फिर एक ट्वीट किया है और एक बार फिर भाजपा का मज़ाक उड़ाया है।

पूर्व मंत्री की कॉल गर्ल के द्वारा पिटाई की खबर काफी दिनों से जारी है। इसे पहले एक वरिष्ठ पत्रकार ने ट्विटर पर साझा किया था लेकिन पूर्व मंत्री किस दल के थे इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी थी इसकेबाद यह खबर लगातार वायरल होती रही और फिर एक अखबार ने अपनी पड़ताल के आधार पर अज्ञात नेता को भाजपा से संंबंधित बताया।

ये था मामला…

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि BJP से संबंधित एक अधेड़ उम्र के नेता गोवा में छुटि्टयां मनाने पहुंचे थे। बताया गया कि वे मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। दो दोस्त भी साथ थे। गोवा के होटल में BJP नेता ने दलाल के जरिए मुंबई से दो हाईप्रोफाइल कॉलगर्ल को बुलाया। पैसे चुकाने की बारी आई तो नेता ने कॉलगर्ल से कहा कि उन्होंने- दलाल के खाते में ऑनलाइन राशि डाल दी है। इसके बाद जब उक्त महिला ने दलाल से इसकी तस्दीक की तो उसने कहा कि उसे पैसे नहीं मिले हैं। इस बातचीत के बीच नेता जी होटल की ऊपरी मंजिल में अपने एक कमरे में जाकर छिप गए। जिन्हें कॉलगर्ल ने खोजा और फिर सबके सामने पिटाई कर दी। होटल मैनेजमेंट ने कॉलगर्ल को भुगतान करवाकर मामले को वहीं रफा-दफा करवा दिया। यह रिपोर्ट पुलिस के रिकार्ड में भी नहीं है।



Related