भाजपा विधायक गोलू शुक्ला की कांग्रेस विधायक जंडेल को धमकी, ”यहां आया तो मुंह काला करेंगे, ऐसे लोगों को जूते मारेंगे…”


बीजेपी विधायक गोलू शुक्ला ने कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल को धमकी देते हुए कहा कि यदि वे यहां आए तो उन्हें जूते मारे जाएंगे। यह विवाद बाबू जंडेल द्वारा भगवान शिव के बारे में अपशब्द कहे जाने के वायरल वीडियो के बाद बढ़ा है।


DeshGaon
राजनीति Updated On :
इंदौर में कांग्रेस विधायक बाबू सिंह जंडेल का पुतला दहन किया गया


कांग्रेस के विधायक बाबू जंडेल का विरोध जारी है। जंडेल ने भगवान शंकर के खिलाफ अपशब्द कहे थे जिसके खिलाफ भाजपा के कार्यकर्ता उनका विरोध कर रहे हैं। गुरूवार को इंदौर में भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे देवी देवताओं का अपमान नहीं सहेंगे। इन कार्यकर्ताओं ने विधायक जंडेल का पुतला भी जलाया और नारे लगाए।हालांकि जंडेल ने कहा कि उनके उपर लगे हुए आरोप झूठे हैं। वे तो भगवान शिव को अपना आराध्य मानते हैं। उन्होंने कहा कि ”मैंने तो सिर्फ यह कहा था कि भोलेनाथ ऐसे भगवान हैं, जिनका लिंग पूजा जाता है।” जंडेल ने आरोप लगाया वीडियो को काट-छांट करके करके चलाया जा रहा है और यह सब रामनिवास रावत कर रहे हैं।

इस मामले में भाजपा नेता भी काफी सक्रिय दिखाई दे रहे हैं। इंदौर के विधायक गोलू शुक्ला ने तो इसे लेकर कांग्रेस पर ही निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ये कांग्रेस की मानसिकता के लोग हैं। शुक्ला ने कहा कि इस तरह का कृत्य आगे से किया जाएगा तो उसका जवाब दिया जाएगा। सबकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है। कांग्रेस को ऐसे लोगों को बाहर निकालना चाहिए।

विधायक गोलू शुक्ला ने तो धमकी भी दे डाली और कहा कि ”वह (जंडेल)  इंदौर आएगा तो हम उसका मुंह काला करेंगे, यह मुद्दा विधानसभा में भी बिल्कुल उठाया जाएगा। वहीं इस इस तरह भगवान के प्रति कोई इस तरह से बोलेगा तो उसको छोड़ेंगे नहीं जूते मारेंगे। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि विधायक ने करोड़ों हिंदुओं की आस्था के प्रतीक भगवान भोलेनाथ का अपमान किया है। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि कांग्रेस तुरंत बाबू जंडेल को पार्टी से निष्कासित करे।

 


Related





Exit mobile version