रक्षाबंधन पर दिग्विजय सिंह ने निभाया वादा, अंजना अहिरवार की मां से बंधवाई राखी


रक्षाबंधन के अवसर पर राज्यसभा सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सागर जिले के बरोदिया नोनागिर गांव का दौरा कर मृतिका अंजना अहिरवार की मां से राखी बंधवाई। उन्होंने पिछले साल नितिन अहिरवार की हत्या के बाद इस परिवार से राखी बंधवाकर हर साल रक्षाबंधन पर गांव आने का वचन दिया था। सिंह ने अपने इस वादे को निभाते हुए पीड़ित परिवार को समर्थन और भरोसा दिलाया।


DeshGaon
सागर Published On :

रक्षाबंधन के मौके पर राज्यसभा सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सागर जिले के खुरई तहसील स्थित बरोदिया नोनागिर गांव पहुंचे। यहां उन्होंने अंजना अहिरवार की मां से राखी बंधवाकर अपना वादा निभाया। पिछले साल नितिन अहिरवार की हत्या के बाद सिंह ने गांव का दौरा किया था, जहां उन्होंने मृतक की मां और बहन से राखी बंधवाई थी और यह वचन दिया था कि वे हर साल रक्षाबंधन पर यहां आएंगे। अगस्त 2023 में नितिन अहिरवार की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी।

 

सिंह ने इस साल भी गांव आकर अपना वादा निभाया। नितिन की बहन अंजना अहिरवार की दुखद मृत्यु के बाद यह पहला रक्षाबंधन था। मई 2024 में अंजना अपने मुंह बोले चाचा राजेंद्र अहिरवार की हत्या के बाद शव लेकर लौटते समय एंबुलेंस से कूद गई थी, जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। सिंह ने अंजना के अंतिम संस्कार में भी शिरकत की थी और अब फिर से रक्षाबंधन पर परिवार का साथ दिया।

 

दिग्विजय सिंह ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनका हालचाल लिया और भरोसा दिलाया कि वे हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे। इस दौरान उन्होंने गांव के अन्य लोगों से भी बातचीत की और घटना से जुड़े मामलों की जानकारी ली। दिग्विजय सिंह के इस दौरे से गांव में फिर इस केस को लेकर चर्चा का माहौल बन गया है। उन्होंने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाते हुए कहा कि वे उनके साथ हर कदम पर खड़े रहेंगे। सिंह ने गांव के अन्य लोगों से भी बातचीत कर घटनाओं की जानकारी ली।



Related