दो लड़कियों का हो रहा था धर्म परिवर्तन, गांव वालों ने कर दिया हंगामा और खोल दी पोल


दो लड़कियां दो लाख रुपए लेकर धर्म परिवर्तन कर ईसाइयत अपना रहीं थीं, स्थानीय लोगों ने हंगामा कर खोल दी पोल


अरूण सोलंकी अरूण सोलंकी
इन्दौर Updated On :

महू के ग्रामीण इलाके में दो लड़कियों का धर्म परिवर्तन करवाने के प्रयास करने का एक मामला सामने आया है। जानकारी  के मुताबिक मलेंडी पंचायत के बढ़िया गांव में दो लड़कियों का धर्म परिवर्तन करवाने की तैयारी थी। यह तैयारी बीते दो तीन दिनों से जारी थी लेकिन इस बारे में स्थानीय लोगों को खबर मिल गई। फिलहाल मिली जानकारी के मुताबिक इस मामले में दो लड़कियों को दो लाख रुपए देने के साथ कुछ अन्य लालच दिए गए थे जिसके चलते वे अपना धर्म बदलकर ईसाइयत को अपनाने के लिए तैयार हो गईं थीं। इन दोनों लड़कियों को एक चर्च में बुलाया गया था।

गांव वालों को इसकी खबर एक दिन पहले ही लग गई थी  जिसके बाद उन्होंने खासा हंगामा किया। महू जनपद के उपाध्यक्ष बीरबल डाबर ने इस मामले को सामने लाने में अहम भूमिका निभाई और उन्होंने मौके पर जाकर इस कवायद का विरोध किया और पुलिस तथा प्रशासन को सूचना दी।

फिलहाल मिली जानकारी के मुताबिक इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना डोंगरगांव चौकी पुलिस पर संगीता पति दिनेश,  निवासी संतोष टेकरी मानपुर,  दीपक पिता दिनेश, बबलू पिता गणेश, गणेश पिता हृदय सिंह, पुनीत पिता समंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। संगीता नाम की महिला इस मामले में मुख्य अभियुक्त बताई जा रही है।



Related