गुटबाज़ी! कैलाश विजयवर्गीय, प्रह्लाद पटेल और उषा ठाकुर ने किया पौधारोपण, कार्यकर्ताओं ने सींचे अपने-अपने खेमे


सरकारी पैसे से हो रहे पौधारोपण कार्यक्रम में भी भाजपाईयों ने लगा दिए पार्टी के झंडे तो कार्यकर्ताओं ने बनाई विपरीत गुट से दूरी


अरूण सोलंकी अरूण सोलंकी
इन्दौर Updated On :

एक पौधा मां के नाम अभियान के तहत इंदौर जिले में 51 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है इसके अंतर्गत महू के भाटखेड़ी स्थित हेमा रेंज व महाविद्यालय परिसर में करीब 25000 पौधे लगाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। पौधारोपण के इस कार्यक्रम में भी राजनेताओं की गुटबाजी साफ दिखाई दी। नेता कार्यकर्ताओं ने केवल औपचारिकता निभाई और पौधे लगाने के जिम्मेदारी महिलाओं व स्कूली विद्यार्थियों ने ही पूरी की।

बुधवार को बहुत तहसील के दो स्थान शासकीय महाविद्यालय परिसर तथा सेवा की हेमा रेंज परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। तहसील में करीब 25000 पौधे लगाने का आरक्षण रखा गया है। इस कड़ी में पहला कार्यक्रम महाविद्यालय परिसर में आयोजित किया गया, जहां प्रदेश सरकार के मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल व विधायक उषा ठाकुर के आतिथ्य में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यहां पर जनपद अध्यक्ष सरदार मालवीय और महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रवीण ओझा के नेतृत्व में महाविद्यालय के स्टाफ व विद्यार्थियों ने पौधारोपण किया। इसके बाद दूसरा कार्यक्रम भाटखेड़ी स्थित सेना की हेमा रेंज परिसर में हुआ।

यहां पर मंत्री पहला सिंह पटेल तथा नगरी प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के साथ राज्यसभा सदस्य कविता पाटीदार भी मौजूद थी। कार्यक्रम में भाजपा के जिला अध्यक्ष चिंटू वर्मा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मनोज ठाकुर और कांग्रेस से भाजपा में पूर्व विधायक अंतर सिंह दरबार भी पहुंचे।

दोनों ही कार्यक्रमों में राजनीतिक गुटबाज़ी देखने को मिली। महाविद्यालय परिसर में उषा ठाकुर और पंचायत मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल अतिथि थे लेकिन यहां पर नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय नहीं आए। वहीं हेमा रेंज में के कार्यक्रम में प्रह्लाद सिंह सिंह पटेल के साथ कैलाश विजयवर्गीय अतिथि थे तो यहां पर उषा ठाकुर मौजूद नहीं थी। यही नहीं दोनों ही बार उनके समर्थक एक दूसरे के कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। जिस कारण दोनों ही पौधारोपण कार्यक्रम राजनीतिक गुटबाजी से अछूते नहीं रहे।

हेमा रेंज में आयोजित कार्यक्रम पूरी तरह शासकीय था लेकिन यहां पर भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओं ने पार्टी के झंडा लगा दिए थे। अधिकारी को जब इसकी जानकारी लगी तो उन्होंने तत्काल कार्यक्रम स्थल से पार्टी के झंडे पर हटवा दिए। हेमा रेंज में दो मंत्री वह एक राज्यसभा सदस्य होने के बाद भी उपस्थित लोगों की संख्या 300 से अधिक नहीं थी।

तीनों अतिथियों ने मिलकर मात्र एक पौधा लगाया जबकि अन्य पौधा लगाने की जिम्मेदारी स्कूली विद्यार्थियों व महिला कार्यकर्ताओं ने पूरी की। नेता व कार्यकर्ता फोटो खिंचवाने तक ही मौजूद रहे। अतिथि नेताओं ने कहा कि पूरे प्रदेश में 5 करोड़ पौधे लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। मंत्री प्रह्लाद पटेल ने कहा कि हम सिर्फ पौधारोपण ही नहीं करेंगे बल्कि इन्हें संरक्षित कर एक पेड़ भी बनाएंगे।



Related