इंदौर में पिकनिक के दौरान हमला: दो सैन्य अधिकारियों और महिला मित्रों पर हमला, एक से दुष्कर्म


इंदौर में पिकनिक के दौरान दो युवा सैन्य अधिकारियों और उनकी महिला मित्रों पर हमला हुआ, जिसमें एक महिला के साथ दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।


अरूण सोलंकी अरूण सोलंकी
इन्दौर Updated On :

मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में बुधवार तड़के एक गंभीर आपराधिक घटना घटी, जिसमें कुछ अज्ञात बदमाशों ने दो युवा सैन्य अधिकारियों और उनकी दो महिला मित्रों पर हमला किया और उनमें से एक महिला के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस के अनुसार, ये अधिकारी महू छावनी स्थित इन्फैंट्री स्कूल में प्रशिक्षण ले रहे थे और मंगलवार को अपनी महिला मित्रों के साथ पिकनिक मनाने निकले थे। पुलिस ने दो आरोपियों को खुर्दी गांव से गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक आरोपी मौके से भाग गया पुलिस अब कुल चार आरोपियों। की तलाश कर रही है।

 

बड़गोंडा पुलिस थाने के प्रभारी, लोकेंद्र सिंह हिरोरे ने बताया कि दोनों अधिकारी, जिनकी उम्र 23 और 24 वर्ष है, अपने प्रशिक्षण के दौरान पिकनिक मनाने महू-मंडलेश्वर रोड पर गए थे। तड़के करीब 2 बजे सात अज्ञात लोग पिकनिक स्थल पर पहुंचे और कार में बैठे एक अधिकारी और दोनों महिलाओं को बुरी तरह पीटा। दूसरा अधिकारी, जो कार से दूर था, ने तुरंत अपने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर आरोपी वहां से फरार हो गए।

 

सभी पीड़ितों को सुबह 6:30 बजे महू सिविल अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए लाया गया। डॉक्टरों के अनुसार, दोनों अधिकारियों के शरीर पर चोटों के निशान पाए गए हैं। जांच के दौरान एक महिला के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई।

इंदौर ग्रामीण एसपी, हिति‍का वसाल ने मीडिया को जानकारी दी कि इस मामले में लूट, डकैती, दुष्कर्म और शस्त्र अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। चार पुलिस थानों की टीमों को आरोपियों की तलाश में लगाया गया है और पुलिस ने उनकी खोज शुरू कर दी है।

 



Related