भारी पुलिस बल की मौजूदगी के साथ शहर में निकला भगवान धारनाथ का छबीना, दर्शन के लिए लगी रही कतारें


इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे, श्रद्धालुओं में विधायक नीना वर्मा भी शामिल रहीं, सभी ने अपने हाथों से बुहारी सड़क


आशीष यादव
धार Published On :

शहरवासियों की आस्था का केंद्र भगवान धारनाथ का छबीना सोमवार को निकाला गया। गाजे- बाजे और शाही ठाठवाठ के साथ धारेश्वर मंदिर से माझी समाज के युवा भगवान शिव की पालकी को कंधे पर उठाकर निकले। पालकी के आगे-आगे श्रद्धालुओं की लंबी कतारें में हाथ मे झाड़ू लिए लोग सड़कों को बुहार रहे थे। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। एक रोज़ पहले ही भोजशाला में हुए विवाद के बाद अहतियात जरुरी था।

झांज मंजीरे बजाते हुए युवाओं की दर्जनों टोलियों ने माहौल धर्ममय कर दिया। बोल बम और भगवान शिव के जयकारों के साथ बाबा धारनाथ का छबीना शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरा, लोगों ने आराध्य भगवान शिव का पूजन व आरती उतारी छबीने की शुरूआत शाम 4 बजे धारेश्वर महादेव मंदिर से हुई इस दिन का इंतजार धार जिला ही नहीं बल्कि आसपास के जिलों की जनता को भी रहता है क्योंकि इस दिन प्रजा का हाल जानने निकलते धार के राजा धारनाथ शिव नगर भृमण के लिए निकलते हैं।

कलेक्टर, एसपी और विधायक ने किया पूजन

इस दौरान विधायक नीना वर्मा, कलेक्टर प्रियंक मिश्रा व एसपी मनोज कुमार सिंह सिंह, डॉ इंद्रजीत बकलवार ने भगवान शिव के पवित्र मुखौटे का पूजन कर आरती की। इसके का पुलिस सशस्त्र बल की टुकड़ी द्वारा गॉड ऑफ आर्नर दिया गया। गार्ड ऑफ आनर के बाद पालकी की शुरूआत हुई। छबीना के आगे भक्तगण मार्ग की सफाई करते हुए नजर आए, जिनमें जनप्रतिनिधि व सामाजिक कार्यकर्ता भी शामिल रहे।

पालकी से पहले श्रद्धालुओं ने सड़कों पर लगाई झाड़ू, इस दौरान विधायक नीना वर्मा ने भी झाड़ू लगाई।

पालकी जैसे ही धारेश्वर मार्ग पर आई तो उनकी पूजा-अर्चना का दौर शुरु हो गया। हर वर्ष श्रावण माह की समाप्ति के दूसरे सोमवार पर निकलने वाला भव्य छबीना इस बार भी धूमधाम से निकला। धर्म स्थान रक्षक मंडल के तत्वावधान में पिछले कई दशकों से सवारी निकलते आ रही है। राजा भोज के समय से व राजवंश परिवार भगवान शाही पालकी में सवार होकर नगर भ्रमण के लिए निकलते हैं और प्रजा का हाल जानते हैं।

हर साल की तरह इस वर्ष भीः जिले के राजा कहे जाने वाले धारेश्वर भगवान की पालकी यात्रा सोमवार को धूमधाम से निकाली गई, जिसमें जनप्रतिनिधियों के अलावा पुलिस व प्रशासन का बड़ा अमला तैनात रहा।  छबीने में भक्तों की भारी भीड़ रही। मंदिर परिसर में सुबह ब्राह्मणों ने रूद्राभिषेक किया।

 

अखाड़े से लेकर झांकियां होंगी शामिल हुईः अखाड़े में शामिल झांकियां भी चल समारोह का हिस्सा रहीं। नगर के प्रमुख मार्गों से यह चल समारोह निकला। धारेश्वर मंदिर से इसकी शुरुआत हुई और छत्री चौराहे से लेकर हटवाड़ा से नगर भ्रमण के लिए भगवान निकलें और अपनी प्रजा का हाल जानेंगे। इस आयोजन के लिए जगह-जगह स्वागत मंच और अन्य व्यवस्थाएं की जाएंगी। नगर भ्रमण के दौरान नगर के मुख्य क्षेत्र में आवाजाही बंद रहेगी। वहीं पालकी के पीछे सभी अखाड़े व झांकी चले वही शिव महिमा आधारित बनी झांकी इस मौके पर शिव महिमा पर आधारित झांकी भी छबीने में शामिल हुई। अधिकांश झांकियों के विषय शिव महिमा पर आधारित थे। इसमें बड़े आकार की शिव प्रतिमा भी बनाई गई थी।

भगवान शिव को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

12 डीएसपी 25 थाना प्रभारीः बाबा धारनाथ की सवारी के लिए पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए। हाइराइज बिल्डिंग्स पर तैनाती के साथ शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पहरेदारी  रही। एएसपी  डॉ  इंद्रजीत बकलवार के अनुसार 12 डीएसपी, 25 थाना प्रभारी सहित लगभग 700 का बल शहर में तैनात किया गया। सोमवार दोपहर को पुलिस कंट्रोल रूम पर एसपी मनोज कुमार सिह के निर्देशन में आरआई पुरतोषम विश्नोई द्वारा कार्य का विभाजन कर पुलिस दल को शहर के अलग-अलग क्षेत्र के लिए रवाना किया था जो छबीने में तैनात थे।

 

यह थी पुलिस व्यवस्था
25 से अधिक झांकी व चल समारोह निकलेंग
12 डीएसपी थे मौजूद
25 टीआई ने सँभाला मोर्चा
700 पुलिस जवानों की होगी निगरानी।
05 घुड़ सवार टुकड़ी की तैनाती।
05 मोबाइल टीम तैनात।
10 बाइक टीम ने किया भ्रमण।
65 क्युआरएफ के जवान थे छबीने में

इस कार्यक्रम में  विधायक नीना वर्मा के साथ अशोक जैन , विश्वास पांडे, अशोक शास्त्री, कुलदीप बुंदेला, मनोज गौतम, अजय ठाकुर, नवनीत जैन ,अजीत जैन, शिव पटेल, कलेक्टर प्रियंका मिश्रा ,एसपी मनोज कुमार सिंह , एडीशनल एसपी इंद्रजीत बकलवार, एसडीएम रोशनी पाटीदार, तहसीलदार दिनेश उईके,सीएसपी रवि वास्केल, टीआई सुनील शर्मा, सविता चौधरी, समीर पाटीदार आदि मौजूद थे।


Related





Exit mobile version