धार जिले में पुलिस की प्रभावी कार्रवाई: 105 बदमाश गिरफ्तार


पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देशों के अनुसार, धार पुलिस ने रविवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक एक व्यापक अभियान चलाया।


आशीष यादव आशीष यादव
धार Updated On :

धार जिले में कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने सम्पत्ति संबंधी और अन्य अपराधों में लम्बे समय से फरार स्थाई वारंटियों को पकड़ने और अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण हेतु एक विशेष टीम का गठन किया। इस टीम को जिले के सभी एस.डी.ओ.पी. और थाना प्रभारियों के साथ “काबिंग गश्त” के लिए निर्देशित किया गया।

रातभर चला अभियान

पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देशों के अनुसार, धार पुलिस ने रविवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक एक व्यापक अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान जिले के 23 थाना क्षेत्रों में 41 स्थाई वारंटी और 64 गिरफ्तारी वारंटी, कुल 105 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा, 265 गुंडे, 107 हिस्ट्रीशीटर और 27 जिलाबदर बदमाशों की भी जांच की गई और उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की गई।

जिले भर में हुई कार्रवाई

गश्त के दौरान, थाना धामनोद ने सर्वाधिक 6, थाना धार ने 5, थाना सेक्टर-01 ने 4, और थाना सरदारपुर, राजगढ़, बदनावर, और कानवन ने 3 स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया। धार पुलिस की यह कार्रवाई आगामी दिनों में भी जारी रहेगी, ताकि जिले में कानून व्यवस्था बनी रहे।



Related