देह व्यापार पर धामनोद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 युवक और 6 महिलाएं गिरफ्तार


धामनोद पुलिस ने मंडी रोड स्थित एक होटल पर छापा मारकर 15 युवक और 6 महिलाओं को देह व्यापार में लिप्त पाए जाने पर गिरफ्तार किया।


आशीष यादव आशीष यादव
धार Updated On :

धार के धामनोद में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए मंडी रोड स्थित एक होटल में देह व्यापार में संलिप्त 15 युवक और 6 महिलाओं को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई थाना प्रभारी अमित कुशवाह के नेतृत्व में हुई, जहां पुलिस को अवैध गतिविधियों की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की गई। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए थे, और होटल संचालक के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की गई है।

मामले की जानकारी:

पुलिस को सूचना मिली थी कि धामनोद के मंडी रोड पर स्थित एक होटल में अवैध गतिविधियां संचालित हो रही हैं। इस सूचना के आधार पर थाना प्रभारी अमित कुशवाह के नेतृत्व में पुलिस बल ने होटल पर छापा मारा और 15 पुरुष एवं 6 महिलाओं को गिरफ्तार किया। कार्रवाई में पाया गया कि विगत कई महीनों से यहां पर देह व्यापार से संबंधित अवैध गतिविधियां संचालित हो रही थीं।

कार्रवाई के दौरान मौके पर भीड़:

शहर के बीच हुई इस अचानक कार्रवाई से सैकड़ों लोग रोड पर आकर इसे देखने लगे। देखते ही देखते एक दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी और महिला पुलिस कर्मियों ने अवैध गतिविधि में शामिल लोगों को गिरफ्तार कर थाने ले जाया।

होटल संचालक पर भी कार्रवाई:

इस मामले में होटल संचालक पर भी कार्रवाई की गई। धामनोद शहर में इतनी बड़ी कार्रवाई पहली बार देखने को मिली। थाना प्रभारी अमित कुशवाह ने बताया कि अवैध गतिविधियां किसी भी कीमत पर संचालित नहीं होने दी जाएंगी। यदि कोई अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है तो तुरंत सूचना देकर कार्रवाई की जाएगी।



Related