नपा अध्यक्ष नेहा बोड़ाने मैदान पर, नागरिकों ने खोली सफाई व्यवस्था पर कर्मचारियों की पोल


कई कर्मचारी अनुपस्थित मिले, कई इलाकों में मिली गंदगी


आशीष यादव आशीष यादव
धार Published On :

बारिश के पहले शहर की साफ सफाई हुआ बरसात में लोगों को परेशानी से बचने के लिए मैदान में नगर पालिका अध्यक्ष नेहा महेश बोड़ाने ने शहर में पहुंचकर लोगों की समस्याएं जानीं।

गुरुवार को नगरपालिका अध्यक्ष नेहा महेश बोड़ाने सुबह सुबह 6 बजे शहर की सड़कों पर निकली और सफाई की सच्चाई जानी। नपा अध्यक्ष ने वार्ड क्रं 17, 20, 29, 30 का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लापरवाही करने वाले कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई। वहीं वार्ड क्रं 17 में एक अनुपस्थित कर्मचारी की सेवा समाप्ति के निर्देश दिए। स्वच्छता व्यवस्था की सच्चाई जानने के लिए नपा अध्यक्ष गुरुवार को सड़कों पर निकलीं और सबसे पहले अध्यक्ष मंडी रोड पर पहुंची। जहां सफाई कर्मचारी के रजिस्टर चेक किए गए। इसमें छह कर्मचारी अनुपस्थित पाए। जिस पर नपा अध्यक्ष ने सभी छह कर्मचारी के वेतन काटने के निर्देश दिए। वार्ड क्रमांक 20 पहुंची जहां कर्मचारियों की जानकारी मांगी गई। इसमें दरोगा द्वारा 10 कर्मचारियों द्वारा सफाई करने की जानकारी दी गई।

अलग अलग क्षेत्रों में पहुँची अध्यक्ष:

अध्यक्ष नेहा महेश बोड़ाने द्वारा कर्मचारियों को सफाई को लेकर लिए अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंची, जहां सभी 10 कर्मचारी उपस्थित पाए गए। अध्यक्ष जब वार्ड क्रमांक 17 में पहुंची तो वहां महिला कर्मचारी फिर्दोष अलीमुद्दीन अनुपस्थित पाई गई। जब उन्होंने जानकारी निकाली तो बताया गया कि करीब एक सप्ताह से अधिक समय से यह कर्मचारी बिना सूचना के अनुपस्थित है। इसके साथ ही कर्मचारी द्वारा कार्य में लापरवाही की बात भी सामने। अध्यक्ष द्वारा महिला कर्मचारी की सेवा समाप्ति के निर्देश दिए। इसमें अध्यक्ष के निर्देश पर सीएम द्वारा महिला कर्मचारी की सेवा समाप्ति कर दी है।

बारिश के पहले मैदान में अध्यक्ष:

मानसून बारिश में कुछ दिन की देर है जिसको लेकर शहर में नगर पालिका अध्यक्ष खुद ने मैदान सँभाल रखा है। वहीं सीएमओ विकाश डाबर ने भी साफ- सफाई व पानी निकासी की व्यवस्था पर ध्यान दे रहे हैं।



Related