बदनावर जनपद पंचायत अध्यक्ष और सदस्यों ने किया CEO के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित


जनपद अध्यक्ष आशाकुंवर सोलंकी ने कहा कि जब तक सीईओ को यहां से नहीं हटाया जाता तब तक जनपद की सभी बैठकों का बहिष्कार किया जाएगा


DeshGaon
धार Published On :

बदनावर जनपद पंचायत की साधारण सभा में हंगामा हो गया। कुछ सदस्यों ने जनपद सीईओ के कार्यों से नाराज होकर बैठक का बहिष्कार कर सीईओ के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास किया। वहीं जनपद पंचायत के सीईओ ने कहा कि महिला सदस्यों के स्थान पर उनके पति या प्रतिनिधि बैठक में बैठने के लिए दबाव बना रहे थे। इस कारण उन्हें नियमों का हवाला देकर बैठक में नहीं बैठने का कहा गया, तो इससे वे नाराज होकर चले गए हैं।

शुक्रवार जनपद पंचायत में साधारण सभा रखी गई थी। जिसमें भाजपा की जनपद पंचायत अध्यक्ष आशा कुंवर सोलंकी, उपाध्यक्ष ममता पाटीदार समेत कांग्रेस व भाजपा के जनपद सदस्य बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान जनपद पंचायत के सीईओ राजेंद्र सिंह परिहार बैठक का संचालन करने लगे। तभी अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने जनपद पंचायत सीईओ के कार्यों से नाराज होकर नाराजगी जाहिर की और वे कुछ सदस्यों के साथ में बैठक से उठकर चले गए। बाद में उन्होंने जनपद पंचायत के सीईओ राजेंद्र सिंह परिहार पर किसी भी प्रकार की जानकारी देने से इनकार करने व निर्माण कार्य के संबंध में जानकारी नहीं देने का आरोप लगाया एवं जनपद सीईओ को हटाने के लिए निंदा प्रस्ताव पारित किया।

अध्यक्ष ने कहा बहिष्कार करेंगे:
जनपद अध्यक्ष आशाकुंवर सोलंकी ने कहा कि जब तक सीईओ को यहां से नहीं हटाया जाता तब तक जनपद की बैठक का बहिष्कार किया जाएगा। इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को भी भेज दी है। हमने निंदा प्रस्ताव पास किया है।

CEO बोले- महिलाओं के पति के बैठक का नियम नहींः
उधर चर्चा में जनपद पंचायत के सीईओ राजेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि आज साधारण सभा का आयोजन रखा गया था जिसमें जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि व अन्य सदस्यों के प्रतिनिधि बैठक में बैठने के लिए पहुंचे थे। उन्हें बैठक में नही बैठने का निवेदन किया गया। इससे वे नाराज होकर उठकर चले गए। सीईओ ने कहा कि बैठक में सिर्फ चुने हुए महिला सदस्यों को ही बैठने का ही नियम है। कुछ सदस्य बैठक को छोड़कर गए थे, बाकी अन्य बैठक में ही मोजूद थे। हमने अध्यक्ष महोदय का काफी देर तक इंतजार किया। वे नही आए तो जनपद सदस्य प्रितेशप्रताप सिंह राठौर को प्रभारी अध्यक्ष बनाकर उनकी अध्यक्षता मे बैठक संपन्न की। उन्होंने कहा कि मेरे खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया इसकी मुझे जानकारी नहीं है। मेरे ऊपर जो आरोप लगाए वह निराधार है।

 बदनावर जनपद पंचायत के पहले दो माह तक सीईओ परिहार जनपद पंचायत धार में भी पदस्थ थे। जिनकी कार्यप्रणाली को लेकर धार जनपद पंचायत अध्यक्ष ने भी वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायत पत्र कर देकर सीईओ की कार्यप्रणाली से अवगत कराया था जिसके बाद सीईओ का स्थांतरण बदनावर हो गया था। वही लोकसभा चुनाव की आंचार सहिता लगने के एक दिन ही जनपद सीईओ परिहार का ट्रांसफर 15 मार्च को सीईओ परिहार का स्थांतरण अलीराजपुर की जनपद पंचायत जोबट में हो चुका था। वही बाद सीईओ कोर्ट स्टे लेकर वहीं प्रदत है



Related