आदिवासी क्षेत्र में महिला को लाठी से पीटा गया, वीडियो के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई कर सात लोगों को पकड़ा


शुक्रवार को सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल हुआ और इसे पुलिस ने देखा। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने इस पर संज्ञान लिया और कार्रवाई के लिए टीम बनाई।


आशीष यादव आशीष यादव
धार Published On :

आदिवासियों पर अत्याचार में पहले नंबर पर मध्यप्रदेश में महिलाएं भी सुरक्षित नहीं हैं। आदिवासी इलाकों में महिलाएं अपनों के बीच और भी ज्यादा असुरक्षित दिखाई देती हैं।

धार जिले के टांडा में कल हुए हादसे में चार लोगों ने एक महिला को पीटा।  महिला किसी अन्य व्यक्ति के साथ चली गई थी और फिर जब लौटी तो परिवार के द्वारा उसे सबक सिखाने के लिए उसके साथ यह सुलूक हुआ।

महिला को सड़क पर जब लाठी से पीटा जा रहा था और वहां मौजूद लोग इसका वीडियो बना रहे थे। उनमें से किसी ने भी महिला को बचाने की कोशिश नहीं की।

महिला को पीटने वाले आरोपियों में गांव का सरपंच भी शामिल है। पुलिस ने नूर सिंह पिता जाम सिंह भूरिया नाम के इस सरपंच को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।

धार एसपी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा था। जिसमें दिख रहा था कि अज्ञात आदमी एक महिला को पीट रहे हैं। जैसे ही यह वीडियो देखा, मैंने और मेरी टीम ने घटनास्थल की तस्दीक की। इसके बाद मुख्य आरोपी जो महिला के साथ मारपीट कर रहा था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि अन्य आरोपियों की तलाशी के लिए हमारी टीम रवाना हो गई है।

एसपी ने कहा कि महिला की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जो भी महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करेगा। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सात आरोपी गिरफ़्तार 

शुक्रवार को सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल हुआ और इसे पुलिस ने देखा। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने इस पर संज्ञान लिया और कार्रवाई के लिए टीम बनाई।

पुलिस की जांच में उक्त विडियो ग्राम कोदी आंगनवाड़ी केन्द्र के समाने, थाना टाण्डा क्षेत्र का होना पाया गया, परिवारजन के लोग -खारु पिता कमरु भील निवासी कोकरी (देवर), , बल्लु पिता महकम भील निवासी कोकरी (जेठ) के साथ-साथ ग्राम सरपंच नुर सिंह पिता जाम सिंह भील निवासी कोकरी एवं अन्य ग्रामीण लोग अंतर पिता इंदर सिंह भील, गुलाब पिता मगर सिंह, इन्दर पिता महकम भील, मड़िया पिता चमरिया भील निवासियान ग्राम कोकरी थाना गंधवानी द्वारा जान से मारने की नियत से मारपीट की जाना पाया गया, पिड़िता की रिपोर्ट पर थाना टाण्डा पर उसके परिवारजन, सरपंच व अन्य ग्रामीणों के विरुध्द अपराध क्रमांक 229/2024 धारा 307, 34 भादवि का पंजीबध्द किया गया था प्रकरण में धार पुलिस द्वारा देर रात्रि में शेष 06 आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया इस प्रकार उक्त प्रकरण में सभी 07 आरोपियों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता मिली है गिरफ़्तार सभी आरोपियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही की जा रही है।



Related