साल 2023 में मांडू काे सवा आठ लाख पर्यटकों ने निहारा

मांडू में 8.26 लाख पर्यटक पहुंचे, बांधवगढ़, कान्हा नेशनल पार्क और खजुराहो से ज्यादा है यह संख्या

मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा पर्यटन को लेकर विशेष रूप से गतिविधियां आयोजित की जा रही है। साथ ही पर्यटन की सुविधाओं की बढ़ोतरी का भी ध्यान रखा जा रहा है। इसी कारण मध्य प्रदेश में पर्यटन का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। इसी के चलते धार जिले के मांडू में भी पर्यटन का ग्राफ ऊंचाइयों पर है। इसके तहत एक साल में जनवरी से लेकर दिसंबर 2023 तक 8 लाख 26 हजार 233 पर्यटकों ने मांडू का भ्रमण किया है। अब हालात कोरोना के पूर्व के स्तर पर आने लगे हैं।

जिले में विदेशी पर्यटकों संख्या 2023 में 3356 रहीं। ऐतिहासिक धरोहरों, गौरवशाली इतिहास, प्राकृतिक सौंदर्य, विविध वन्यजीव एवं आध्यात्मिक अनुभव के लिए देश-दुनिया में ख्यात मध्यप्रदेश ने साल 2023 में 11 करोड़ से ज्यादा पर्यटकों का स्वागत किया, जो अब तक का रिकार्ड है। जनवरी से दिसंबर 2023 तक मप्र में 11 करोड़ 21 लाख पर्य़टक पहुंचे, जिनमें विदेशी पर्य़टकों की संख्या 1लाख 83 हजार रही। 24 मई को मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम का स्थापना दिवस मनाया है। इसी दिन को मध्यप्रदेश पर्यटन दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।

8 लाख 26 हजार से ज्यादा पर्यटक मांडू: ताजा आंकड़ों के अनुसार मांडू में जनवरी से दिसंबर 2023 तक 8 लाख 26 हजार से ज्यादा पर्यटक पहुंचे। जबकि रायसेन जिले में स्थित भीमबेटका, सांची का स्तूप व भोजपुर में 21.37 लाख पर्यटक पहुंचे। इसके अलावा नर्मदापुरम में पंचमढ़ी, मंढाई, नर्मदापुरम व आदमगढ़ में
22.83 लाख पर्यटक पहुंचे। हालांकि बांधवगढ़ नेशनल पार्क में 1.60 लाख, कान्हा बाघ अभयारण्य में 2.15 लाख और खजुराहो माह में 4.68 लाख पर्यटक पहुंचे। इनके मुकाबले मांडू में 8.26 लाख पर्यटक पहुंचे। रायसेन, नर्मदापुरम, जबलपुर जिलों के पर्यटन स्थलों पर ज्यादा सैलानी पहुंचे है।

मप्र टूरिज्म बोर्ड के प्रमुख सचिव शिव शेखर शुक्ला ने बताया ऐतिहासिक धरोहरों, गौरवशाली इतिहास, प्राकृतिक सौंदर्य, विविध वन्यजीव एवं आध्यात्मिक अनुभव के लिए देश-दुनिया में ख्यात मप्र ने साल 2023 में 11 करोड़ से ज्यादा पर्यटकों का स्वागत किया, जो अब तक का रिकॉर्ड है। जनवरी से दिसंबर 2023 तक मन में 11 करोड़ 21 लाख पर्यटक पहुंचे, जिनमें विदेशी पर्यटकों की संख्या 1 लाख 83 हजार रही।

हालांकि गर्मियों की तुलना में जुलाई व अगस्त के समय यहां डेढ़ लाख से भी ज्यादा पर्यटक पहुंचे। अब मानसून सीजन में बारिश से फिर यहां का प्राकृतिक सौंदर्य अपने शबाब पर आएगा। जिसे निहारने पर्यटक यहां आना पसंद करेंगे। यही कारण है कि पिछले सालों के मुकाबले पर्यटकों की संख्या बढ़ी है।

प्रमुख सचिव पर्यटन एवं प्रबंध संचालक मप्र टूरिज्म बोर्ड शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि पर्यटकों की रिकॉर्ड वृद्धि प्रदेश में बुनियादी ढांचे के विकास, धार्मिक पर्यटन में वृद्धि के साथ ही हमारी अनूठी सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने और सभी आगंतुकों के लिए एक यादगार अनुभव सुनिश्चित करने के हमारे ठोस एवं समर्पित प्रयासों का प्रमाण है।

अपनी सेवाओं में लगातार सुधार कर और अपने क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता और जीवंत परंपराओं को प्रचारित कर हम सफलतापूर्वक अधिक पर्यटकों को आकर्षित कर रहे हैं। इसका फायदा स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिल रहा है और साथ ही हमारे समुदायों के विकास के लिए स्थायी अवसर सृजित हो रहे है। धार जिले के मांडू मेें पर्यटन का ग्राफ बढ़ रहा है।

First Published on: May 25, 2024 8:01 PM